उपवास या व्रत रखने की परम्परा भारतीय संस्कृति में काफी पुरानी है। क्यों सोमवार को शिव तो मंगलवार को हनुमान या गणेश के लिए उपवास किया जाता है। अलग अलग देवताओं के लिए रखे जाने वाले उपवास के साथ साथ हमारे देश में मनाए जाते त्योहारों की कहानी हम आपके लिए इस शो में लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘व्रत और त्योहार कथा’।
-
रविवार व्रत कथा
रविवार के व्रत की महिमा से एक बुढ़िया को सोने का गोबर देने वाली गाय की प्राप्ति हुई। जैसे ही यह खबर राजा तक पहुंची तो उसने बुढ़िया की गाय अपने महल में बुलवा ली। क्या उस गाय ने राजा के महल में सोने का गोबर दिया? क्या बुढ़िया को गाय वापस मिल पाई। क्या है रविवार के उपवास के पीछे की कहानी, सुनिए इस एपिसोड में
-
अहोई अष्टमी की कथा भाग - १
अहोई अष्टमी कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानि दिवाली से सात दिन पहले और करवाचौथ के चार दिन बाद मनाई जाती है। संतान के सुखी जीववन और लंबी आयु के लिए किए जाते इस उपवास के पीछे की कहानी को आप इस एपिसोड में सुन सकते हैं।
-
अहोई अष्टमी की कथा भाग - २
अहोई अष्टमी की व्रत पूजा को लेकर दो तरह की कथाए प्रचलित है। संतान के सुख के लिए किए जाते उपवास को लेकर प्रचलित कथा आप इससे पहले वाले भाग में सुन चुके है, इस भाग में हम आपको एक और कथा सुनाएंगे, जो उतनी ही प्रचलित है।
-
धनतेरस पूजा कथा
रात को घी का दीपक जलाकर, तांबे में पैसे भर कर लक्ष्मी जी के सम्मुख रख, धनतेरस पर की गई पूजा का अपना ही महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से साल भर लक्ष्मी जी आप के घर निवास करती हैं। इस पूजा के पीछे की कहानी आप इस एपिसोड में सुन सकते हैं।
-
मंगलवार व्रत कथा भाग - १
एक निसंतान ब्राह्मण के घर महावीर की पूजा के बाद संतान की प्राप्ति हुई, तभी से यह श्रद्धा है कि इस दिन के उपवास से संतान का सुख मिलता है। इस व्रत के पीछे की कथा आप इस एपिसोड में सुन सकते हैं।
-
मंंगलवार व्रत कथा भाग - २
हनुमान जी की उपासना में किया जाता ये उपवास श्रध्दा और भक्ति के साथ किया जाए, तो सभी कष्ट दूर होने की मान्यता है। क्या हुआ जब एक बुढ़िया के घर साधु का भेष धारण कर खुद हनुमान पहुंचे और कुछ ऐसी मांग की कि बुढिया सोच में पड़ गई। क्या बुढिया अपनी परीक्षा पास कर पाएगी? सुनिए हमारी ये कथा।
-
सोमवार व्रत कथा
हमारे देश में सोमवार को शिवजी के उपवास की प्रथा प्रचलित है। शिवलिंग पर दूध चढ़ा कर, दीया बत्ती करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है, जैसे उस साहूकार की हुई, जिसको शिवजी की उपासना के बाद पुत्र की प्राप्ति तो हुई, लेकिन शिवजी ने उसकी आयू सिर्फ 12 वर्ष ही रखी। क्या 12 साल पश्चात साहूकार का पुत्र मृत्यु को प्राप्त हुआ या सोमवार के व्रत से उसके सभी संकट टल गए। सुनिए इस कहानी में।
-
वीरवार व्रत कथा भाग - १
एक धनी साहुकार के घर एक भिक्षु के बार बार चक्कर लगाने पर भी उसी कभी भिक्षा नहीं मिली। साहूकारनी कुछ ना कुछ कारण दे कर उस भिक्षु नहीं देती थी। भिक्षु ने साहुकारनी को एक ऐसा तरीका बताया, जिसे करने से उसे घर के काम नहीं करने पडेंगे और उसके पास समय भी रहेगा। क्या थी भिक्षु की ये चाल? सुनिए हमारी वीरवार की कथा में।
-
वीरवाार व्रत कथा भाग - २
वीरवार के व्रत को लेकर दो कथा प्रचलित है। धनी साहूकार की कथा आप इसके पहले वाले भाग में सुन चुके है। इस अंक की कथा में आप इंद्रदेव से जुड़ी वीरवार की कथा सुनेंगे। माना जाता है कि वीरवार के दिन इसे सुनने से सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं। सुनिए कि आखिर क्या है यह कथा।
-
नरक चतुर्दशी
पाप और नरक में जाने से मुक्ति पाने के लिए क्यों नरक चतुर्दशी का उपवास किया जाता है? क्या है इसके पीछे की कहानी, जानिएं हमारे इस एपिसोड में
-
दिवाली व्रत कथा
दिवाली के शुभ दिन लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए रखे जाते उपवास की अपनी ही महिमा है। आप भी इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा करते है, लेकिन इसके पीछे की महिमा और कहानी से अनजान है, तो हमारा यह एपिसोड आप ही के लिए है।
-
गोवर्धन पूजा
इस एपिसोड में आप जानेंगे कि किस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन परिवार का महत्व बता उसकी पूजा करने के लिए गांव वालो को कहा, जिसके बाद सभी गोवर्धन की पूजा करने लगे।
-
भाई दूज पूजा
इस एपिसोड में आप सुनेंगे कि आखिर किस तरह यमराज की बहन यमुना ने अपने भाई के स्वागत में इस पूजा को किया और किस तरह यमराज ने प्रसन्न होकर इसे महत्वपूर्ण बताया। तभी से भाई की लंबी उम्र और मंगलकामना के लिए भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।
-
शरद पूर्णिमा
ये व्रत संतान के लिए रखा जाता है। इस एपिसोड में आप जानेंगे कि कैसे यह उपवास रखने से संतान को सुख की प्राप्ति होती है।
-
बुधवार व्रत कथा
हमारे धर्म में मान्यता है कि बुधवार के दिन यात्रा करने से कुछ ना कुछ प्नकोप ज़रुर होता है। इसके प्रकोप से बचने के लिए ही बुधवार का व्रत रखा जाता है। कहते है इस दिन का उपवास रखने और कथा सुनने से बुधवार के दिन यात्रा करने के दोष से बचा जा सकता है। क्या है इसके पीछे की कथा, सुनिए इस एपिसोड में।
-
शनिवार की व्रत कथा
अक्सर लोग शनिवार को व्रत रखते है। शनिवार के व्रत को लेकर प्रचलित है कि अगर शनिवार को व्रत तोड़ दिया जाए तो शनि महाराज नाराज़ हो जाते हैं। क्या है इस व्रत के पीछे की असली कहानी? जानना चाहते है तो सुनिए यह एपिसोड।
-
करवा चौथ
Rahul Duwedi
November 22, 2019 (07:18)
ha
Ranjan Sah
January 4, 2020 (06:44)
nice
User
January 10, 2020 (11:07)
कृष्ण
Madankumar Jha
January 10, 2020 (13:27)
Hindu dharm anusar 365 din me honi bali sampurn tyouhar ka bhi katha ,niyam ,bidhi ,jankari bheje.
Thanks .
User
February 7, 2020 (08:47)
7489522218
User
February 7, 2020 (08:47)
7489522218
User
February 7, 2020 (08:47)
राहुल चौहान
gopal malviya
February 7, 2020 (19:42)
bahut achcha
gopal malviya
February 7, 2020 (19:43)
here Krishna
Ashish Raaz
February 8, 2020 (22:01)
Ashish raj
Kumar Devashish
February 12, 2020 (21:56)
mandiro me hone vale vishes puja ke bare me jankati de
Ram Babu
February 13, 2020 (19:44)
रामबाबू।
Ram Babu
February 13, 2020 (19:45)
9399462904
User
February 21, 2020 (22:56)
vitthal
gavande
Shudhir Kumar
July 6, 2020 (07:24)
जितिया व्रत कथा जोड़े
Lalit Khuniya
August 27, 2020 (18:18)
Good