जिंदगी बहुत तेजी से रंग बदलती है। कब और कैसे हमारी जिंदगी में बदलाव होने लगता है, स्वयं को भी पता नहीं चलता। खासकर तब, जब वो बदलाव किसी और इंसान के आने से होता है।
-
टेक्स्ट मेसेज
हर आवारा रात की तरह उस रात भी मुदित और आकाश क्लब से देर रात घर लौटे। घर लौटने के बाद आकाश अपने सोशल मीडिया अपडेट्स चेक कर ही रहा था कि अचानक से उसे किसी अनजान नंबर से एक अजीब सा मेसेज आया। अब वो मेसेज क्या था, जानने के लिए सुनिए यह एपिसोड।
-
अकाउंट डिटेल्स
आकाश ने एक्साइटमेंट में आकर उस मैसेज का रिप्लाई तो दिया, लेकिन होश में ना होने के कारण उस मैसेज में कुछ ऐसा लिख बैठा जिसके कारण उसे बाद में पछताना पड़ा।
-
मुदित 'द प्लेबॉय'
इस एपिसोड में यह सुनना दिलचस्प होगा कि दिशा से मिलने के बाद आकाश और मुदित का क्या रिएक्शन होता है। क्या दिशा ऐसी लड़की होगी जिससे मुदित अपने दोस्त को बचकर रहने के लिए कहेगा या फिर वो एक ऐसी लड़की होगी जो पहली नज़र में ही आकाश का दिल जीत लेगी।
-
चालबाज़ दिशा
दिशा एक ही समय पर मुदित और आकाश दोनों को डेट कर रही थी, ये बात मुदित बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। न जाने अब उसका अगला कदम क्या होगा, और आखिर दिशा ऐसा क्यों कर रही थी? क्या आकाश इन सब चीज़ों के बारे में जानता है? इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए सुनिए यह एपिसोड।
-
द रियल बिज़नेस
मुदित को लगा की वो दिशा को फंसा रहा है, पर असल में दिशा उसे अपने खेल में फंसा रही थी, और आकाश जो प्यार में अंधा होकर दिशा के बिज़नेस अपना सारा पैसा लगा चुका था, उसे भी प्यार में धोका ही नसीब होने वाला था। इन सब के पीछे दिशा का मास्टरमाइंड था, ये तो सब जानते हैं लेकिन उसने इन दोनों के साथ ऐसा क्यों किया, आइये आप और मैं मिलकर सुने कहानी के आखरी एपिसोड में।