मानो या ना मानो’ हमारा नया शो है। इस शो में हम आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो लोगों के लिए मौत और खौफ के दरवाज़े खोलती है। ये जगहें हॉन्टेड के तौर पर नहीं, बल्कि एक तरह से कब्रिस्तान के तौर पर ही जानी चाहिए। अगर आपका कलेजा मजबूत है और आपको रोमांच का शौक भी है तब भी भारत के इन 10 जगहों पर जाने से पहले हजार बार सोचें, क्योंकि यह जगह है, श्रापित। यहां किसी भी समय हो सकती है, कोई ऐसी घटना, जो इन्हें रहस्यमयी और खतरनाक बनाती है।
-
डॉल आइलैंड
मेक्सिको का डॉल आइलैंड दुनिया की उन चुनिंदा भूतिया जगहों में से जहाँ सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में जाने से भी लोग काँप उठते हैं। आइये सुनते हैं कि इस जगह में ऐसा क्या है कि लोग वहां जाने से घबराते हैं।
-
अश्वत्थामा के अमरता का रहस्य
महाभारत के सभी योद्धाओं में से केवल अश्वत्थामा एकमात्र ऐसे योद्धा थे जिन्हें अमरता प्राप्त थी। लेकिन ये अमरता उन्हें वरदान के रूप में नहीं, बल्कि अभिशाप के रूप में श्रीकृष्ण द्वारा दी गयी थी। इसी कारण ऐसा कहा जाता है कि अश्वत्थामा हमारे बीच आज भी उपस्थित है। लेकिन वे कहाँ है, यह किसी को नहीं पता। इस एपिसोड में हम आपके लिए इसी प्रश्न का उत्तर लेकर आए हैं।
-
आत्महत्या वाला जंगल
अक्सर लोग जंगल जाते हैं ताकि वे विभिन्न पशु-पक्षियों को देख सकें, प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकें, वहां की शान्ति में सुकून पा सकें। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जंगल में इसलिए जाते हैं ताकि वहां की शान्ति में हमेशा-हमेशा के लिए गुम हो सकें और फिर कभी वापस ना आ सकें। इस एपिसोड में हम ऐसे ही जंगल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ध्यान से सुनिएगा!
-
आइलैंड ऑफ़ डेड
एक ऐसी जगह जिसके नाम में ही मौत हो, उसका खौफनाक होना लाज़मी है। पर क्या वजह है इटली का इतना प्रख्यात आइलैंड अपने नाम से ही मौत को आमंत्रण दिए है। आखिर क्यों इटली की सरकार भी लोगों को यहाँ जाने से रोकती है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए सुनिए यह एपिसोड।
-
बाबा हरभजन सिंह
सिक्किम की बर्फीली पहाड़ियों में, जहाँ लोग कुछ देर के लिए खड़े मुश्किल से हो पाते हैं, वहां कोई है जो इंडो-चाइना बॉर्डर के पास सालों से बैठा है। उसे किसी ने देखा नहीं है, लेकिन महसूस किया है। लोग उसे बाबा हरभजन सिंह के नाम से जानते हैं। आइये आज इस बाबा से जुड़े रहस्यों को करीब से जाने।
-
जातिंगा वैली
असम की जातिंगा वैली भारत की सबसे खूबसूरत वैलीज़ में से है। यह वैली इंसानों के लिए स्वर्ग है और पक्षियों के लिए मौत के दरवाज़े के समान है। ये एक ऐसी वैली जहाँ आते ही बाहरी पक्षियों का मरना तय है। अब ऐसे क्यों होता है और इसके पीछे की क्या कहानी है, इसे जानने के लिए सुनिए यह एपिसोड।
-
कब्रिस्तान वाला होटल
आज सुनिए अहमदाबाद के एक ऐसे होटल की कहानी जहाँ लोग स्वादिष्ट खाने का लुत्फ़ तो उठाते हैं, लेकिन अपने आस-पास अपने जैसे दूसरे लोगों के साथ नहीं, बल्कि लाशों के साथ। जी हाँ, यह होटल एक या दो नहीं, बल्कि १२ कब्रों के बीच बसा हुआ हैं। कहते हैं यहाँ हम जैसे मामूली इंसान नहीं, लाशें आती है।
-
सांपों का गाँव
चलिए आज आपको महाराष्ट्र के ऐसे गाँव में ले चलते हैं जहाँ जाने से इंसानों के पैर थर-थर कांपते हैं। दरसल इस गाँव में सांपों का राज चलता है। यहाँ आपको सिर्फ सांप ही सांप मिलेंगे - खतरनाक और डरावने सांप। शायद इसलिए कोई भी इंसान यहाँ दिखाई नहीं देता। आइये सांपों से जुड़े इस गाँव के इतिहास के बारे में जाने।
-
किन्नरों का मस्जिद
किन्नरों को हमेशा दूसरों से अलग समझा जाता था, नकारा जाता था, धुतकारा जाता था, शायद इसलिए उन्होंने उपरवाले से प्रार्थना करने का अपना तरीका हम से अलग रखा। क्या आप में से कोई जानता है कि एक किन्नर उपरवाले से प्रार्थना कैसे करता है, अपने लिए दुआ कैसे मांगता है? आइये, आज इस राज़ से भी पर्दा उठाते हैं।
-
नींद वाला गाँव
अगर हम आपको यह बताएं कि दुनिया में एक ऐसा भी गाँव हैं जहाँ जाते ही आप सोना चाहेंगे, तो क्या आपको विश्वास होगा? नहीं ना! लेकिन यह सच है। आज हम आपको एक ऐसे ही गाँव के बारे में बताने वाले हैं जहाँ जाते ही नींद आपको आकर्षित कर लेती है। अब यह नींद टेम्पररी होती है हमेशा के लिए, यह हमें नहीं पता।