हमें आज़ादी दिलाने के लिए ना जाने कितने ही लोगों ने कुर्बानी दी। आज़ाद भारत का सपना कई आंखों ने एक साथ देखा था। अंग्रेजो की गुलामी से भारत को आज़ाद करा एक स्वतंत्र भारत का निर्माण करने में कई लोगों का योगदान रहा है। हमारा यह शो ‘ज़रा याद करो कुर्बानी’ ऐसे ही लोगों को समर्पित है।
-
चन्द्रशेखर आज़ाद
पहली बार गिरफ़्तार होने पर उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई। हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने, 'वन्दे मातरम्' और 'महात्मा गांधी की जय' का स्वर बुलंद किया। इसके बाद वह सार्वजनिक रूप से 'आजाद' पुकारे जाने लगे। ऐसे ही बहादुर चन्द्रशेखर आज़ाद की कहानी हम आज के एपिसोड में लेकर आए हैं।
-
अशफ़ाक़ उल्ला ख़ान
अशफ़ाक उल्ला खान भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के प्रमुख क्रान्तिकारियों में से एक थे। वह पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के विशेष स्नेहपात्र थे। आज़ादी के संघर्ष में उनके योगदान की कहानी बताता है हमारा आज का एपिसोड।
-
लाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 ई. को अपने ननिहाल के ग्राम ढुंढिके, ज़िला फ़रीदकोट, पंजाब में हुआ था। उनके पिता लाला राधाकृष्ण लुधियाना ज़िले के जगराँव क़स्बे के निवासी अग्रवाल वैश्य थे। उनका क्या था हमारी आज़ादी में योगदान, सुनिए हमारे आज के एपिसोड में।
-
रामप्रसाद बिस्मिल
कांग्रेस से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले बिस्मिल, गुलाम भारत की आज़ादी के लिए शस्त्र उठनेवालों में से प्रमुख थे। उनके योगदान की ही कहानी कहता है, हमारा आज का यह एपिसोड।
-
भगत सिंह भाग १
भगत सिंह लाहौर के नेशनल कॉलेज के छात्र थे। एक सुंदर-सी लड़की आते जाते उन्हें देखकर मुस्कुरा देती थी और सिर्फ भगत सिंह की वजह से वह भी क्रांतिकारी दल के करीब आ गयी। भगत सिंह की ऐसी ही कई अनसुने पहलूओं को हमारा यह एपिसोड आप तक लेकर आया है।
-
भगत सिंह भाग २
भगत सिंह कैसे आज़ादी की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित हुए। उनके संघर्ष के बिना हमारा आज़ादी का सपना क्या कभी पूरा हो सकता था? जानिए हमारे आज के एपिसोड में।
-
बटुकेश्वर दत्त
भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त की कहानी बताती है कि अपने शहीद क्रांतिकारियों को पूजने वाला यह देश, जीते जी उनके साथ क्या सुलूक करता है। आप में से कई लोगों ने शायद यह नाम पहले ना सुना हो, लेकिन उनकी कहानी सुनकर आपको एहसास होगा कि उनका योगदान हमारी स्वतंत्रता में कितना बड़ा था।
-
मंगल पांडे
देश को अंग्रेजों की परतंत्रता से मुक्त करवाने के लिये 1857 में आज़ादी की ज्वाला को धधकाने वाले क्रांतिवीर थे मंगल पांडे। उनकी लगाई गई यह ज्वाला कैसे आगे बढ़ी और कई लोगों को अपने साथ शामिल करती रही, इस बात की ही कहानी हमारे आज के एपिसोड में आप सुन सकेंगे।
-
राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी
राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी भी भारत के अमर शहीद क्रांतिकारियों में से एक थे। उनकी कहानी हम लेकर आए है हमारे आज के एपिसोड में।
-
रानी लक्ष्मीबाई
रानी लक्ष्मीबाई भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी वीरांगनाओं में से एक थीं। बहादुरी, देशभक्ति और सम्मान की प्रतीक रानी लक्ष्मी बाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को पुणे में हुआ था। अपने देश के लिए कुर्बानी देने वाली इस शूरवीर की कहानी आप आज के एपिसोड में सुन सकेंगे।
-
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
बाल गंगाधर तिलक जिन्हें हम लोकमान्य तिलक के नाम से भी जानते हैं एक महान विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक, और राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। उन्होंने आजाद भारत के नीव को मजबूत बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके ही योगदान पर है हमारा आज का एपिसोड।
-
उधम सिंह भाग १
उधम सिंह देश के बाहर फांसी की सजा पाने वाले दूसरे क्रांतिकारी थे, उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर सर माइकल ओ, डायर की हत्या की थी, कहा जाता है की यह हत्या उन्होंने 1919 में अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ नरसंहार का बदला लेने के लिए किया।
-
उधम सिंह भाग २
भारतीय स्वतंत्रता अभियान में उधम सिंह एक जाना माना चेहरा है। स्थानिक लोग उन्हें शहीद-ए-आजम सरदार उधम सिंह के नाम से भी जानते है।
Durgaprasad Durgaprasad
May 18, 2019 (17:37)
पहले क्यों सूझव नहीं दि या !
User
May 31, 2019 (08:46)
गुजराती गाना भेजिए
User
June 30, 2019 (10:24)
dinash
User
June 30, 2019 (10:25)
hindeekurbaner
Parkash Bambiya
June 30, 2019 (17:02)
Arjun
Mantu Kumhbar
July 12, 2019 (08:37)
hindiganabhjey
User
July 16, 2019 (10:55)
nice
Kurpal Singh
February 12, 2020 (11:04)
kurpal
Kurpal Singh
February 12, 2020 (11:04)
kurpal singh
Suraj Sharma
March 4, 2020 (22:54)
Apsana $ Raja
Anjali Giri
March 26, 2020 (16:20)
hello hi good
Pushkar Netam
August 15, 2020 (17:42)
jay hind 74