हिंदी साहित्य को रविन्द्र नाथ टैगोर, महादेवी वर्मा, फणीश्वरनाथ रेणु जैसे कई लेखकों ने अपनी लेखनी से सींचा है। ऐसे ही कई प्रसिद्ध लेखकों की मशहूर कहानियां हम हमारे नए शो ‘पलटते पन्ने’ में आपके लिए लेकर आ रहे हैं। आशा है कि आपको यह शो पसंद ज़रुर आएगा।
-
Namak
इस एपिसोड में रज़िया सज्जाद ज़हीर की कहानी में आप सुनेंगे कि कैसे आज भी दुनिया में कानून, धर्म और जाति से ऊपर मोहब्बत और इंसानियत को रखा जाता है।
-
Tatara Vimor ki katha
इस एपिसोड में हम आपको अंडमान निकोबार कि एक त्यागमय प्रेम कहानी से रूबरू करवाएंगे। इसमें कहानी के प्रेमी-प्रेमिका का त्याग और बलिदान ही उनके प्यार की निशानी है।
-
Badchalan
एक डेप्युटी कलेक्टर कैसे बना बदचलन? आइये सुनते है हरिशंकर परसाई जी की ये कहानी जिसमे तेरह पड़ोसी मिलकर अपने डेप्युटी कलेक्टर को बदचलन बताते है।
-
Bhikaran
इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे कि कैसे एक भिखारन गरीब होने के बावजूद एक अनाथ बच्चे को पालने के लिए जद्दोजहद करती हैं और इसके चलते उसे कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह कहानी रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखी गई है।
-
Dukh ka Adhikar
इस एपिसोड कि कहानी है एक दुखियारी मां की, जिसकी गरीबी और दुर्बलता ने उसे अपने बेटे की मौत का शोक मनाने का भी अधिकार नहीं दिया और कैसे समाज ने उसकी इस मजबूरी पर उसे भरे बाज़ार में अपमानित किया। यह कहानी लेखक यशपाल जी द्वारा लिखी गई है।
-
Gillu
एक मनुष्य का पशु के प्रति स्नेह और दुलार की कहानी है गिल्लू। कभी-कभी हम इंसानो से ज़्यादा पशुओं के साथ प्यार महसूस करते हैं। महादेवी वर्मा द्वारा लिखित यह कहानी बेहद खूबसूरत है।
-
Pehalwan ki dholak
फणीश्वरनाथ रेणु कि यह कहानी एक शक्तिशाली बलवान पहलवान और बोलते ढोलक की है। आप सुनेंगे कि कैसे अपने ढोलक की ध्वनि से उत्तेजित होकर पहलवान अपने जीवन की सबसे पहली अहम कुश्ती जीत लेता है और दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त करता है।
-
Postmaster
रविन्द्र नाथ टैगोर कि यह कहानी है एक पोस्टमास्टर और अनाथ लड़की की है। इस कहानी में आप सुनेंगे की कैसे ज़िन्दगी में कई बार खून के रिश्तों से बढ़कर दिल के रिश्ते होते हैं।
-
Shirish ke phool
हजारी प्रसाद द्विवेदी की यह कहानी एक सुन्दर पेड़ और उस पर निरंतर लहराते फूलों की है। विभिन्न कवियों ने अलग-अलग प्रकार से इस पेड़ और उस पर उगते फूलों की प्रशंसा अपने अंदाज़ में की है
-
Tota
रविन्द्र नाथ टैगोर कि यह कहानी एक ऐसे तोते की है, जिसका हंसता-खिलखिलाता जीवन शिक्षा के बोझ तले खत्म हो गया। एक राजा की ज़िद्द के चलते तोते से वो काम करवाया गया जिसे करना उसके लिए बेहद मुश्किल था।
-
Andarvala kamra
शुभा भट भसीन द्वारा लिखी गई इस कहानी में एक पत्नी अपने पति को याद करते हुए उन दोनों के कमरे की उन हसीन यादों में डूब जाती है, जहां उन दोनों ने समय बिताया है। उसके लिए यह कमरा ही उनके प्रेम का एकमेव गवाह है।
-
Bholaram ka jeev
हरिशंकर परसाई की इस कहानी में हम सुनेंगे कि कैसे एक मनुष्य के जीव को लेने के लिए स्वयं नारद मुनि यमलोक से पृथ्वीलोक पर आते है और उस जीव को एक विचित्र स्थान पर पाते हैं।
-
Mundan
आज का एपिसोड एक कटाक्ष के रूप में प्रस्तुत किया गया है। हरिशंकर परसाई की यह कहानी एक ऐसे मंत्री की है जो अपने मुंडन की समस्या के लिए सरकारी जांच की मांग करता है। इस कहानी की मदद से आपको पता चलेगा की हमारी सरकारें कितनी तेज़ी से काम करती है।
-
Chuha aur mein
हरिशंकर परसाई की आज की कहानी में एक चूहा आपको सिखाएगा कि अपने हक़ की रोटी पाने के लिए कैसे लड़ा जाता है।
-
Budha
आज के एपिसोड में आप इस बात का अनुभव करेंगे कि कैसे किसी जीवित या मृत व्यक्ति का अकेलापन उसकी ज़िन्दगी को बत्तर बना देता है। इस कहानी के लेखक है लव तोमर।
-
Yes Sir
हरिशंकर परसाई का यह व्यंग सरकार की काम करने की पद्धति को हास्यरस के माध्यम से दर्शाता है।
-
Apni apni bimari
कहते है शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए, जो ना खाए वो पछताए।बिलकुल इसी तरह हरिशंकर परसाई के इस व्यंग में एक ऐसी बिमारी की चर्चा हो रही है जो आज कल लोग चाहते है कि उन्हें हो जाए। इस बिमारी का होना उन लोगों के लिए हानिकारक है जो इसका सामना करते है और अन्य लोग चाहते है की वे इस बिमारी का शिकार हो।
-
Ashleel
आज के एपिसोड में समाज के उस मुद्दे की बात होगी जिसकी जानकारी हमारे यांग जेनरेशन के पास होनी चाहिए। आज की कहानी के लेखक है हरिशंकर परसाई।
-
Iti Shree Rischarya
हरिशंकर परसाई की यह कहानी है एक उभरते हुए कवि की, जिससे उसकी पहचान छीन ली जाती है। कुछ लोग अपने ऊंचे पद का इस्तेमाल करते हुए उस कवि के काम को, उसकी पहचान को मिटाना चाहते है।
-
Chotu
लव तोमर की इस कहानी ने यही कहने का प्रयास किया है कि एक बेज़ुबान के साथ आपके भावनाथमक सम्बन्ध भावनाओं के किस स्तर तक जा सकते है।
Abhishek Tiwari
March 8, 2019 (00:28)
ऐसी कहानियों के सीजन बनते रहने चहिये।
User
March 16, 2019 (13:00)
बिल्कुल बनने चाहिए ऐसे शो…..साहित्य आधार है बौद्धिकता का वर्ण तो यह यूट्यूब और टिकटोक देश की युवापीढ़ी सत्यानाश कर देंगे।
User
March 19, 2019 (20:42)
आने वाली नवयुवा पीढ़ी के लिए एक नया आयाम आवाज डाट काम
krishan kumar yadav
May 4, 2019 (12:44)
बहुत अच्छे