गोवा और कर्नाटक के बीच की बॉर्डर पर स्थित हरियाली और घने जंगलों से घिरी विशाल पहाड़ियां हैं। जंगलों के पार बहती छोटी-छोटी नदियां इन पहाड़ियों को जादुई बनाती है।
दांडेली, इन जंगलों के बीचों बीच छिपी एक खूबसूरत जगह हैं। दांडेली को भारत का एडवेंचर कैपिटल माना जाता है। पश्चिमी घाटों और काली नदी के किनारे के बीच स्थित, यह रोमांचक स्थान सभी एडवेंचरस लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
हम आपके लिए दांडेली की सबसे आकर्षक जगहें लेकर आएं हैं।
काली नदी में वाइट वॉटर राफ्टिंग
ऋषिकेश के बाद, दांडेली सभी एडवेंचरस लोगों का पसंदीदा स्थान हैं। यहां की काली नदी में राफ्टिंग करने का मज़ा ही कुछ और होता है। पहली बार राफ्टिंग करने वाले लोग 2 घंटे तक और राफ्टिंग में अनुभवी लोग 4 घंटे तक वाइट वॉटर राफ्टिंग का मज़ा ले सकते हैं। राफ्टिंग करते हुए हरे-घने जंगलों को पार करना हर प्रकृति प्रेमी के लिए अनुभव करने लायक चीज़ हैं।
पथरीले पहाड़ से रैपलिंग करते हुए नीचे जाना
यदि आपको तेज़ बहती हुई काली नदी में राफ्टिंग का मज़ा ना आए, तो आप इन पथरीले पहाड़ों में रैपलिंग करने का एक रोमांचक अनुभव लें सकते हैं। ख़ास तौर पर किसी घने जंगल के सबसे ऊपरवाले हिस्से पर जाकर रैपलिंग करना एक अनोखा अनुभव होता है।
पश्चिमी घाटों पर हाईकिंग करना
जो लोग थोड़ा संयम में रहकर एडवेंचर करना चाहते हैं, वे पश्चिमी घाट से हाईकिंग करने का अद्भुत अनुभव ले सकते हैं। हाईकिंग करना यानी यानी पैदल ही एक लम्बी यात्रा पर निकल जाना। दांडेली में हाईकिंग करते हुए आप घने जंगलों को पार करते हैं और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हैं।
प्रकृति के शौकीनों के लिए बर्डिंग
यहां आप मैगपाई रॉबिन, बार विंग्ड फ्लाइकैचर श्रीक्स, ब्लू हेडेड ग्राउंड थ्रश, पोम्पाडॉर ग्रीन पीजन्स, गोल्डन बैक, वुडपेकर, येलो ब्रोड बुलबुल, कोयल, क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल, पाइड हॉर्नबिल्स और जंगल बैबलर्स जैसे कई अनोखे पक्षियों को देख सकते हैं। पश्चिमी घाट अपनी प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है।
दांडेली में आपको ग्रेट मालाबार हॉर्नबिल जैसे अनोखे पक्षी देखने का मौका मिलता है।
जंगल सफारी में मिलेंगे आपको ब्लैक पैंथर
दांडेली, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी ‘टाइगर बचाओ अभियान’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यही कारण है कि यहां आपको सबसे ज़्यादा टाइगर्स और अन्य जंगली जानवर मिलते हैं। बोनट मकाक, भारतीय बाइसन, स्पॉटेड, बार्किंग और माउस डियर्स, स्लॉथ बीयर और मालाबार सिवेट, ब्लैक पैंथर, टाइगर और हाथी कुछ ऐसे जानवर हैं जो यहां अक्सर पाए जाते हैं।
दांडेली पहुंचने के लिए आप गोवा से फ्लाइट ले सकते हैं अथवा बैंगलोर से ट्रैन। आप हैदराबाद के सबसे नज़दीकी शहर, लोंडा के लिए भी ट्रेन ले सकते हैं। इतने सारी खूबसूरत और दिलचस्प चीज़ों के साथ दांडेली एक ऐसी जगह है जो ज़्यादातर प्रकृति प्रेमियों को पसंद आती हैं। इस साल मानसून का आनंद लेने के लिए आप भी दांडेली जाएं।