दिल्ली हमारे देश भारत की राजधानी है। अक्सर लोग दिल्ली जाते रहते हैं अपने निज़ी और ऑफिस के काम से। अगर आप भी दिल्ली जाते रहते है घूमने के लिए तो आपके लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि दिल्ली में ऐसे कई जगह है जहां आप अच्छी और सस्ती शॉपिंग कर सकते है। दिल्ली की शॉपिंग से कौन नहीं वाकिफ है। यहां न केवल लड़कियों बल्कि लड़को के कपड़ो से लेकर जूते, घडी, परफ्यूम, चश्मे हर चीज़ आपको मिलेगी इतना ही नहीं घर में सजाने वाली कई खूबसूरत चीज़े भी आपको यहां मिलेंगी। तो चलिए जानते है अलगी बार जब आप दिल्ली जाए तो अपने व्यस्त समय से वक़्त निकालकर इन बाजारों में घूमना ना भूले।
सरोजिनी नगर
सोमवार को सरोजिनी नगर बंद रहता है इस लिए ये बात ध्यान में रख कर ही अपना प्लान बनाए
दिल्ली और दिल्ली से बहार आने वाली लड़कियों की जान है ये सरोजिनी मार्केट। यहां पर सिर्फ 50 रुपये से कपड़ों की शुरुआत से लेकर 1000 रुपये यानी बजट में पूरी शॉपिंग हो जाती है।कॉलेज स्टूडेंट्स, दिल्ली यूनिवर्सिटी, आई पी, जे.एन.यू , सभी जगहों से स्टूडेंट्स यहां हर दिन शॉपिंग के लिए आते हैं। इस मार्केट का सबसे बेस्ट पार्ट है बार्गेनिंग। यहां आप अपने मन मुताबिक पैसे कम करवा सकते हैं। अगर आप टूरिस्ट है तो कोशिश करे कि आप इस मार्केट में दिन में जाएं, क्योंकि शाम के हिसाब से यहां की लाइटिंग इतनी अच्छी नहीं है। इस बाज़ार के सबसे पास आईएनए मेट्रो स्टेशन है।
चांदनी चौक, दिल्ली
घर में होने वाले उत्सव के लिए आप यहां से शॉपिंग कर सकते है
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट से शादी का सामान खरीदने के लिए ग्राहकों के अलावा रिटेल कारोबारी भी आते हैं। उत्तर भारत के तमाम राज्यों को यहां से कपड़े सप्लाई किए जाते हैं। चांदनी चौक में कई छोटे-छोटे मार्केट हैं जो अलग-अलग सामान बेचने के लिए प्रसिद्ध हैं। अगर आप दिल्ली घूमने आते है तो चांदनी चौक ज़रूर जाए वहां आपको साड़ियां, सूट और लहंगा मिल जाएगा और लड़को के लिए हर त्योहार और उत्सव के लिए कुर्ते पजामे भी मिल जाएगा। यहां की सबसे अच्छी बात है कि यहां के दाम अन्य रिटेल मार्केट की तुलना में 30-40 फीसदी तक कम होते हैं। यहां आपको मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार और तरुण ताहिलयानी जैसे डिजाइनर के कॉपी किए लहंगा 15 से 50 हजार रुपए में मिल जाएंगे। यहां 25,00 कपड़ों की दुकानें हैं। इनमें से 1,000 के करीब दुकानें सिर्फ साड़िया, सूट और लहंगे बेचती हैं।
जनपथ
जनपथ में खाने वालों के शौक़ीन लोगों के लिए भी कई दुकाने है
सरोजिनी के बाद नंबर आता है जनपथ का. सिर्फ एक गली में सिमटी इस मार्केट में आपको कई ट्रेंडी आउटफिट्स मिल जाएंगे. यहां कई दुकानें जूलरी की हैं. जंक जूलरी लवर्स के लिए ये बेस्ट मार्केट हो सकती है. इस गली के अलावा रोड की तरह आपको कई छोटे-छोटे स्टोर्स मिल जाएंगे. यहां से भी अच्छी शॉपिंग हो सकती है. अगर आपको कच्छ और राजस्थानी वर्क से लगाव है तो इन्हीं स्टोर्स के आसपास आपको कई महिलाएं कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर का सामान बेचते हुए मिल जाएंगी. यहां का सबसे नज़दीकी मेट्रो जनपथ ही है. रविवार को जनपथ की कुछ दुकानें बंद रहती हैं.
लाजपत नगर
यह मार्केट भी सरोजिनी नगर की ही तरह सोमवार को बंद रहती है।
आपको एथनिक वेयर बजट में खरीदना है तो लाजपत नगर आपके लिए बेस्ट मार्केट है। यहां से आप वेस्टर्न वेयर भी खरीद सकते हैं। लाजपत में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिल जाते हैं। यहां कई फैशन स्टूडेंट्स, कई टूरिस्ट अपने लिए सस्ते फैब्रिक की शॉपिंग करने आते हैं। यहां का सबसे नज़दिकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर ही है।
रुई मंडी
आर्टिफिशियल ज्वैलरी में आपको हर तरह की वैराइटी मिल जाएगी
दिल्ली के सदर बाजार में ही एक गली है जिसे रुई मंडी का नाम दिया गया है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी की सबसे बड़ी होल सेल मार्केट है। यहां एक ही नेकपीस के 100 पीस तक मिल जाएंगे। रिटेल बाजार की तुलना में कीमतें 40 से 50 फीसदी कम होती हैं। रिटेल बाजार में 400 रुपए में बिकने वाला ईयर रिंग यहां आपको 200-250 रुपए में मिल जाएंगे। दिल्ली घूमने आई लड़कियों के लिए ये जगह बेहद प्रिय है क्योंकि यहां उन्हें हर तरह की आर्टिफिशियल ज्वैलरी मिल जाती है लेकिन इसके लिए उन्हें बार्गेन करनी चाहिए। यहां से दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य बाजारों में आर्टिफिशियल ज्वैलरी सप्लाई होती है।
मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट
लड़को के लिए बेल्ट , पर्स, और भी कई चीज़े यहां मौजूद है
मॉनेस्ट्री बाजार, दिल्ली के कश्मीरी गेट में है और आप इसे लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग अड्डे के तौर पर मान सकते हैं। यहां लड़कों के लिए एक से बढ़कर एक कलेक्शन मिलेंगे। विंटर वेयर से लेकर समर्स तक, हर मौसम के लिए यहां बेस्ट कपड़े मिल जाएंगे वो भी आपके बजट में. यहां पर कपड़ों के अलावा लड़कों के लिए शूज़, बेस्ट जैसी एक्सेसरीज़ भी मिल जाएंगी। ये मार्केट भी सोमवार को बंद रहती है। अगर आप दिल्ली आते है अपने दोस्तों के साथ तो यहां जाना न भूले। यहां आप अपने लिए अच्छी और सस्ती शॉपिंग कर सकते है।
ये थे दिल्ली की वो बाजार जिन्हे देखे बिना दिल्ली घूमना जैसे मानो अधूरा है। इस लिए अगली बार जब आप दिल्ली घूमने आये तो इन बाज़ारों में घूमना ना भूले। एक बार जो यहां आता है घूमने वो दिल्ली की दूसरी ट्रिप में भी वहां घूमने ज़रूर जाता है।
पहचान छोटी ही सही लेकिन अपनी खुद की होनी चाहिए। इसी सोच के साथ जीती हूँ।अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखती हूं और ज़िन्दगी का स्वागत बड़े ही खुले दिल से करती हूँ। बाते और खाने की शौकीन हूँ । मेरी इस एनर्जी को चार्ज करती है, मेरे नन्ने बच्चे की खिलखिलाती मुस्कुराहट।