सभी नॉन-वेजीटेरियंस के लिए शानदार, मसालेदार और पूरी तरह से पका हुआ कबाब मानो स्वर्ग के समान होता है। कबाब इंडिया के सबसे ज़्यादा पसंद किये जानेवाले पकवान में से है और दिन-ब-दिन लोकप्रीय होते जा रहे हैं। हम सभी गलौटी कबाब, तंदूरी चिकन और सींक कबाब के बारे में तो जानते ही हैं, लेकिन क्या आप उन कबाब के बारे में जानते हैं जो स्वादिष्ट तो हैं लेकिन ज़्यादा मशहूर नहीं है।
सुतली कबाब
ज़ायकों का सुतली बम Image Credit: yummraj.com!
इस कबाब का नाम बड़ा दिलचस्प है। यह कबाब बांग्लादेश में बहुत मशहूर है। सुतली कबाब बहुत मुलायम और रसीले होते हैं। मीट और मसालों का एक पेस्ट तैयार किया जाता है, जिसे एक मेटल सींक में डालकर कॉटन थ्रेड से बांधकर बारबेक्यू पर पकाया जाता है। इन लज़ीज़ कबाब को गर्म रोटी के साथ परोसा जाता है। इन तीखे मसालेदार सुतली कबाब को खाने का मज़ा रोटी के साथ ही आता है।
चपली कबाब
क्या आप इन शानदार टिक्कियों को खाने के लिए तैयार हैं? Image Credit: foodholicfaraahblog – WordPress.com
चपली कबाब या पेशावरी कबाब पाकिस्तान के लोकप्रिय कबाब हैं। यह कबाब पहली बार अफगानिस्तान-पाकिस्तान के क्षेत्र में बने थे। लेकिन यह नार्थ इंडिया में भी बहुत लोकप्रिय है। इसे मटन अथवा बीफ के साथ बनाया जाता है। मसालों को कीमा में मिलाकर टिक्की का आकार दिया जाता है। इन चपली कबाब को आप पराठे, नान, बन या चावल के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
काकोरी कबाब
अगर आपको गलौटी कबाब पसंद है, तो आपको काकोरी कबाब ज़रूर पसंद आएंगे Image Credit: India Today
इस कबाब को बनाने के लिए कच्चे आम का उपयोग किया जाता है जिस वजह से यह कबाब बहुत नरम लगते हैं। इस कबाब का आविष्कार बहुत पुराने समय में हुआ था और अब यह कबाब धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। इसे सींक पर पकाया जाता है। इसे ज्यादातर लखनऊ और दिल्ली में खाया जाता है। काकोरी नाम लखनऊ के बाहरी इलाके काकोरी से लिया गया है। इस कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
पतिली कबाब
यह अवध की स्पेशल डिश है! Image Credit: thealternative.in
पटिली कबाब उत्तर प्रदेश का एक लोकप्रिय कबाब है। इसे कीमा, मसाले और घी के साथ बनाया जाता है। कीमे को धीमी आंच पर पकाया जाता है और फिर उसमे देसी घी का छौंक दिया जाता है जिससे उसकी खुशबू बहुत अच्छी लगती है। यह कबाब अवध में कई सदियों से लोकप्रिय है।
आपको इन कबाब को एक बार तो ज़रूर खाना चाहिए। ये शायद इतने लोकप्रिय नहीं हैं, लेकिन स्वादिष्ट बहुत है।