फ्राइज़ के बारे में सोचते हैं, दिमाग में आने वाली पहली चीज़ है स्वादिष्ट कुरकुरे आलू फ्राइज़, जिसे टोमेटो केचप के साथ परोसा जाता है। इसके बारे में सोचते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्योंकि वे सेहत के लिए अच्छे नहीं होते, इसलिए ज़्यादातर हेल्थ कॉन्शियस लोग उसे खाने से हिचकिचाते हैं। ऐसे ही हेल्थ फ्रिक्स के लिए आलू फ्राइज़ के बदले आप ऐसी फ्राइज़ बना सकते हैं, जो सेहत के अच्छी हो, स्वादिष्ट भी हो, लेकिन उसमें आलू की जगह अन्य हेल्दी सब्ज़ियों का उपयोग किया जाए। चलिए, आज ऐसी अलग-अलग प्रकार की फ्राइज़ पर एक नज़र डालते हैं, जिसे आप बेक या फ्राई कर खा सकते हैं।
बेक्ड ज़ुचिनी फ्राइज़: पोषक तत्वों से भरपूर
अंदर से मुलायम, बाहर से खस्ता Image Credit: sweetpeasandsaffron.com
यह फ्राइज़ गर्मियों में खाने के लिए एक परफेक्ट पकवान है। इसमें कैलोरीज़ कम और पोषक तत्व ज़्यादा होते हैं।
यह सबसे स्वादिष्ट फ्राइज़ में से एक है! यह बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये फ्राइज़ स्वादिष्ट भी होते हैं और सेहत के लिए अच्छे भी।
स्वीट पोटैटो फ्राइज़: फ्राइज़ के कुरकुरेपन में लाए थोड़ी सी मिठास
ग्लूटेन फ्री और गिल्ट फ्री भी Image Credit: centercutcook.com
स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद एक मीठी सब्ज़ी होती है और यह विटामिन ए से भरपूर होती है। बेक्ड स्वीट पोटैटो फ्राइज़ की मिठास में स्वाद अनुसार नमक मिलाने से यह फ्राइज़ सभी फ्राइज़ लवर्स के लिए स्वादिष्ट डिश बन सकती हैं।
कसावा फ्राइज़: फ्रेंच फ्राइज़ के लिए आपकी क्रेविंग को कम करता है
कसावा, ज़्यादातर दक्षिण भारत में कई हिस्सों में उगाया जाता है और यह एक पौष्टिक और सेहत के लिए अच्छा भोजन है। कसावा फ्राइज़ थोड़े से कुरकुरे और थोड़े से मीठे होते हैं और इसे खाने से फ्रेंच फ्राइज़ के लिए आपकी क्रेविंग कम हो जाती है।
एवोकैडो फ्राइज़: बाहर से कुरकुरे, अंदर से क्रीमी
क्रीमी Image Credit: myfoodandfmily.com
एवोकाडो हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और एवोकाडो खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम रहती है। एवोकाडो ना केवल सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि उसके क्रीमी और फैटी टेक्सचर के कारण आप उसका उपयोग बहुत सारे पकवान बनाने के लिए कर सकते हैं।
ये ओवन बेक्ड या एयर फ्राइड एवोकाडो फ्राइज़ सबसे स्वादिष्ट होते हैं। ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से क्रीमी होते हैं।
ग्रीन बनाना फ्राइज़: इसे खाने से आती है शरीर में एनर्जी
विटामिन से भरपूर Image Credit: Kitchme.com
केले चाहे कच्चे हों या पके, केले खाने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। केला आपकी इंटेस्टाइन में होनेवाली तकलीफों के लिए बहुत अच्छा होता है, ब्लड प्रेशर कम करता है और आपको एनर्जाइज़ करता है। यह सबसे सेहतमंद फल है और पोषक तत्वों से भरपूर है। चूंकि केले का स्वाद ज़्यादा स्ट्रांग नहीं होता, इसलिए उसके फ्राइज़ ज़्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक लगते हैं।
जैकफ्रूट फ्राइज़: इम्यून सिस्टम को करता है बूस्ट
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में करता है मदद Image Credit: indiamart.com
कटहल यानी जैकफ्रूट प्रोटीन में भरपूर होता है, और यह आपकी इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इस फल को आप कच्चा और पका, दोनों रूप में खा सकते हैं। कटहल के बीज ब्लड सर्कुलेशन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके कुरकुरे और स्वादिष्ट फ्राइज़ एक सेहतमंद पकवान बना सकते हैं।
अब अनहेल्दी फ्राइज़ को कहें अलविदा और इन दिलचस्प, अनोखे और सेहत के लिए बेहतरीन फ्राइज़ को खाना शुरू करें!