‘पंचतंत्र की कहानियां’ में हम सुनेंगे बच्चों के लिए नैतिक ज्ञान की बातें, आसान कहानियों के रूप में !! शो के अलग अलग एपिसोड में सम्मिलित है जीवन का सार !
-
झगड़ालू मेंढक
शो के पहले एपिसोड में सुनिए हमारे झगड़ालू मेंढक की कहानी। पंचतंत्र की इस कहानी से हमें यह पता चलता है कि अपनों से बदला लेने के लिए जो अपने दुश्मनों से हाथ मिलाता है, उसकी हार निश्चित होती है।
-
दो मुंह वाला पंछी
इस एपिसोड में सुनिए दो मुंह वाले एक पंछी की कहानी,जो हमें यह सिखाती है कि जीवन में स्वार्थी होकर, केवल अपने बारे में सोचने के बजाय हमें एकता के साथ दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
-
बगुला भगत
पंचतंत्र की इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि किसी की भी बातों पर आंखें मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। मुसीबत के समय धीरज और बुद्धिमानी से काम करना चाहिए।
-
प्यासी चींटी और कबूतर
इस कहानी में सुनिए कैसे एक कबूतर एक चींटी की जान बचाकर उसकी मदद करता है और बदले में आगे चलकर चींटी भी मुसीबत के समय में कबूतर के लिए सहायता का हाथ बढ़ाती है।
-
भालू और दो मित्र
सच्चा दोस्त वही होता है, जो बुरे से बुरे व़क्त में भी अपने मित्र का साथ नहीं छोड़ता है और मुसीबत के समय अपने मित्र की मदद करता है।
-
दिन में सपनें
ख़याली पुलाव पकाने से कोई फ़ायदा नहीं होता है। दिन में सपने देखकर उनमें खोने से कुछ नहीं होता है। अगर सच में कुछ हासिल करना है, तो हक़ीक़त में मेहनत करें।
-
गौरैया और घमंडी हाथी
एकता में बहुत ताक़त होती है। यदि कमज़ोर से कमज़ोर लोग भी एकजुट होकर काम करें, तो बड़े से बड़े कार्य को अंजाम दे सकते हैं और किसी भी ताक़तवर शत्रु को हरा सकते हैं। साथ ही, इस कहानी से यह भी सीख मिलती है कि सबको अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है। हाथी को अपनी ताक़त पर घमंड था और उसका गुस्सा उसकी कमज़ोरी बन गया, जिसका परिणाम उसे भोगना ही पड़ा।
-
झील का राक्षस
बुद्धि बल से बड़ी होती है। चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, बुद्धि और समझदारी के सामने उसका बल मायने नहीं रखता, इसलिए बड़ी से बड़ी मुसीबत के समय भी अपना संयम नहीं खोना चाहिए और बुद्धि से काम लेना चाहिए।
-
कबूतर का जोड़ा और शिकारी
इस एपिसोड में सुनिए दो कबूतरों के जोड़े के प्यार और बलिदान की एक दिलचस्प कहानी।