विदेश की यात्रा करते-करते अब लल्लन आ पहुंचे है यूके। लल्लन, यूके, लंदन में क्या करते हैं, कहाँ-कहाँ जाते हैं, क्या अनुभव करते हैं, यह सुनना दिलचस्प होगा। साथ ही, यह जानना बड़ा मज़ेदार रहेगा कि उन्हें यूके में कोई परमनेंट जॉब मिलती है या फिर यहाँ से भी उन्हें निकाला जाता है।
-
लल्लन पहुंचा यूके
लल्लन का अगला डेस्टिनेशन है यूके। यह सुनना दिलचस्प होगा की लल्लन यूके में कदम रखते ही क्या देखते हैं और किस प्रकार के लोगों से उनकी मुलाक़ात होती है।
-
लंदन का रेलवे सिस्टम
इस एपिसोड में आपको एक चौंका देनेवाली बात बताते हैं। लल्लन को लंदन की रेलवे सिस्टम में काम मिल गया है। आइये सुनते हैं, काम पर लगने के बाद लल्लन शुक्ला जी को लंदन की रेलवे से जुड़ी कौनसी अनोखी बातें बताते हैं।
-
लंदन के म्यूज़ियम
लल्लन लंदन के अनगिनत म्यूज़ियम और 250 से भी ज़्यादा इंस्टीट्यूशंस में घूम-घूमकर चकरा गए हैं, लेकिन फिर भी हमारे कोहिनूर को नहीं ढूंढ पाए हैं।
-
लंदन के गार्डन
लल्लन शुक्ला जी को बताते हैं कि लंदन में 30 लाख से भी ज़्यादा गार्डन है और लंदन के लोग अपने सभी गार्डन और अपने देश के पेड़-पौधों का बहुत ध्यान रखते हैं।
-
बकिंघम पैलेस
इस एपिसोड में लल्लन शुक्ला जी को यूके के सबसे मशहूर बकिंघम पैलेस की विशेषताओं के बारे में बताते हैं। क्या आप जानते हैं यह पैलेस कितने साल पुराना है?
-
यूके का कानून १
क्या आप जानते हैं लंदन में सडकों पर लकड़ी का टुकड़ा लेकर घूमना मना है?
-
यूके का कानून २
लल्लन यूके के अजीबो-गरीब कानून से परेशान हो उठा है। इतना ही नहीं, खुद एक कानून तोड़ने के कारण उसे 500 यूरो, यानी 40000 रुपयों का फाइन भी भरना पड़ा है। क्या आप जानना चाहते हैं कि लल्लन ने लंदन का कौनसा कानून तोड़ा?
-
क्वीन एलिज़ाबेथ
इस एपिसोड में सुनिए जब लल्लन शुक्ला जी को लंदन की महारानी एलिज़ाबेथ के विशेष अधिकारों और खूबियों के बारे में बताते हैं, तो वे कैसे हक्के-बक्के रह जाते हैं।
-
लंदन के डेस्टिनेशंस के अनोखे नाम
स्टोनहेंज' क्या आपने कभी किसी जगह का ऐसा नाम सुना है? नहीं ना। लेकिन लल्लन, लंदन में ऐसे अनोखे नाम वाली बहुत सी जगहों पर घूम रहे हैं। आइये उससे जानते हैं कि आखिर कैसी हैं यह जगहें।
-
लंदन के विभिन्न आविष्कार
क्या आपको पता है, वो लंदन ही है जहां टूथब्रश और थर्मस जैसी रोज़ाना काम आनेवाली चीज़ों का आविष्कार हुआ है। साथ ही बहुत सी बड़ी-बड़ी गाड़ियां और टायरों की भी खोज लंदन में ही हुई है।
User
January 28, 2020 (20:18)
accha hai bhout
Pritam Gurung
February 3, 2020 (19:53)
yes
ASHISH NAGAR
May 20, 2020 (08:32)
nice ????????