जब आप कोई एलियन आधारित सिनेमा देखते हैं या साइंस फिक्शन पर आधारित किताब पढ़ते हैं, तब आपने पाया होगा कि कई बार समानांतर ब्रह्माण्ड यानी कि पैरेलल यूनिवर्स का जिक्र आता है। कई बार यह भी माना गया है कि हम जिस ब्रह्माण्ड में रहते हैं, ठीक वैसा ही एक और ब्रह्माण्ड मौजूद है, जहाँ आपकी और हमारी मौजूदगी विद्यमान हो सकती है, जैसे कि यहाँ है। ज्यादातर वैज्ञानिक समानांतर ब्रह्माण्ड की बात को नकारते हैं। लेकिन कई हैं, जो इस सिद्धांत को मानते हैं एवं इस पर शोध कर रहे हैं। ‘एरर ४०४’ हमारा एक ऐसा शो, जहाँ हम आपको पैरेलल यूनिवर्स, एलियंस के अस्तित्व, समय में आगे और पीछे जाकर शोध करने और कोरोना वायरस के रहस्य से जुड़ी सभी बातों पर पर चर्चा करेंगे। वैसे क्या आप मानते हैं कि पैरेलल यूनिवर्स और एलियंस जैसी कोई चीज़ होती है?
-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
मार्क ज़करबर्ग ने साल 2010 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक एलियन का आविष्कार किया था। जानना चाहते हैं, कौन है वो एलियन? तो सुनिए यह एपिसोड।
-
इल्लुमिनाति
यह एलियन आज एक ऐसी शख्सियत है, जो दुनिया के सबसे बड़े बिज़नेस परिवारों से आता है। अगर ये परिवार ना हो तो शायद देश की आर्थिक व्यवस्था पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।
-
कोरोना वाइरस
क्या आप जानते हैं कि २०२० में आई वैश्विक महामारी का पता १० साल पहले ही चल चुका था। इससे बचने के कई ख़ुफ़िया तरीके भी आज़माए गए थे। लेकिन उनमें से एक भी काम ना आया। शायद प्रकृति को कुछ और ही मंज़ूर था।
-
किसी अन्य ग्रह से आया है कोरोना वायरस
शक है कि कोरोना वायरस पृथ्वी से नहीं बल्कि किसी और गृह से उत्पन्न हुआ है। इसे इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि ये किसी भी मनुष्य के शरीर में जाकर उसे अलग-अलग प्रकार से नुकसान पहुंचाता है और अपने आप को ज़िंदा रखता है।
-
एजेंट फोक्स
एजेंट फॉक्स कई दिनों से गायब है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार इस वक्त वह किसी अन्य गैलेक्सी में मौजूद है। अगर कोरोना वायरस से जुड़ी प्रतिक्रिया पर आगे काम करना है, तो एजेंट फॉक्स का मिलना बहुत ज़रूरी है।
-
पैरेलल यूनिवर्स
क्या आप पैरेलल यूनिवर्स में विश्वास रखते हैं? नहीं? मुझे यकीन है कि अगर आप यह एपिसोड सुनेंगे तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कहीं २०२० में आई विपदा पैरेलल यूनिवर्स में की गयी किसी प्रतिक्रया का नतीजा तो नहीं है।
-
लंदन ओलंपिक 2012
क्या आप जानते हैं साल २०१२ में लंदन में हुए ओलंपिक्स के प्रारंभ पर किया डांस इसी वायरस की थीम पर हुआ था। जी हाँ, यह सच है। लेकिन तब हम में से किसी के भी मन में यह ख़याल नहीं आया था। कैसे आता, इस वायरस से जुड़ी कोई भी प्रतिक्रया, पृथ्वी पर बसे किसी मानव की सोच से नहीं हो सकती है।
-
एजेंट फोक्स ओलंपिक्स में हुआ बेहोश
एजेंट फॉक्स को कोविद-19 ऑउटब्रेक से जुड़ी कुछ ऐसी रहस्यमयी जानकारी के बारे में पता चलता है, जिसके बाद वो अपने आप को संभाल नहीं पाता और बेहोश हो जाता है।
-
क्या इन्सान असल में इन्सान नहीं है?
समय में आगे और पीछे जाने की इस पूरी घटना के बीच पता चलता है कि १९४५ के बाद पृथ्वी पर रह रहे, सभी इंसान असली इंसान नहीं है। यह बात सुनकर मेरे तो होश उड़ गए हैं। आपको क्या लगता है?
-
क्या एरर 404 हम ही हैं?
1945- दुनिया के सबसे चर्चित डिक्टेटर, हिटलर की मौत का साल। हिटलर वो शख्स था जिसका नाता इंसानों और एलियंस दोनों से था। एजेंट फॉक्स की मानें तो हिटलर के बाद से पृथ्वी पर कोई इंसान नहीं बस सकता था। अगर ऐसा है, तो हम कौन है? हमारा अस्तित्व क्या है? कहीं हम ही एरर ४०४ तो नहीं?