मर्डर एट 404′ ये कहानी है प्रिया मालविया नाम की एक लड़की की, जो जमशेदपुर से पुणे अपनी पढ़ाई पूरी करने आती है। मगर पुणे की चकाचौंध और मस्ती भरी ज़िन्दगी में वो कहीं खो जाती है। पुणे आने के अपने मकसद को भूल जाती है। और फिर अपने लिए एक के एक बाद एक ऐसी मुसीबतों को बुलावा देती है और फंस जाती है एक ऐसे मर्डर केस में जहां से निकलना उसके लिए हो जाता है मुश्किल। जिससे उसकी ज़िन्दगी बर्बादी की ओर चल पड़ती है। अगर आप प्रिया से मिलना चाहते हैं और उसकी कहानी से जुड़ना चाहते हैं, तो सुनिए हमारा शो ‘मर्डर एट 404’ ।
-
नाईट क्लब
प्रिया की ज़िन्दगी में सब कुछ है, अच्छे दोस्त, अच्छी फैमिली, अच्छी कॉलेज, बस नहीं है तो एक ऐसा ख़ास इंसान जिसको देखकर प्रिया का दिल ललचा जाए। मगर आज प्रिया की वो ख़्वाइश भी पूरी होने वाली है। जानना चाहते हैं कैसे, तो सुनिए ये एपिसोड।
-
लॉन्ग ड्राइव
प्रिया धीरे-धीरे आदित्य के प्यार में पूरी तरह से बहती जा रही थी। लेकिन, उसे अंदाजा नहीं था कि जिस रास्ते पर वो चल रही हैं वहां उसे बहुत से स्पीड-ब्रेकर्स मिल सकते हैं। यही स्पीड-ब्रेकर्स उसके प्यार को भी चोट पहुंचा सकते हैं। खैर, आइये सुनते हैं प्रिया की ज़िन्दगी में आगे क्या हो रहा है।
-
लव ट्रायंगल
अरुण को छोड़ना प्रिया की गलती नहीं थी। बल्कि उसने पुरे होशो-हवास में उसे धोखा दिया था। प्यार में मिला धोखा कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। अरुण भी प्रिया से मिला धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाया। ऐसे में वो आगे और क्या-क्या करेगा, कोई नहीं जानता।
-
लिव-इन
जिस नाव पर प्रिया सवार थी, वहां उसका इन मुश्किलों में फसना तो तय था। इन सब में प्रिया का अरुण को समझाना बहुत मुश्किल होता जा रहा था। आदित्य भी परेशान हो चुका था। आइये सुनते हैं प्रिया अपनी लाइफ में आई इस ट्रेजेडी को सुलझाने में कामयाब होती है या नहीं।
-
बर्थडे पार्टी
प्रिया और आदित्य एक दूसरे के साथ मूव-इन कर चुके थे। वो दोनों अपनी इस नई लाइफ को बहुत एन्जॉय कर रहे थे। प्रिया भी खुश थी। जल्द ही आदित्य का बर्थडे आने वाला था, उसकी तैयारी कर रही थी। चलिए सुनते हैं किस तरह उन्होंने आदित्य का बर्थडे मनाया।