हमारे इस शो ‘पौष्टिक आहार’ में हम आपको सेहतमंद भोजन, पोषक तत्वों, सही पोषण और सेहत से जुड़े अनेक मिथकों से सम्बंधित सभी जानकारी देंगे। यदि आपको किसी न्यूट्रिशनिस्ट या डाइटिशन के पास जाने का समय नहीं मिलता है, तो हम इस शो के ज़रिये आपकी मुलाक़ात न्यूट्रिशनिस्ट, निधी अग्रवाल से करवाएंगे। निधी आपको पौष्टिक आहार और उससे जुड़े सभी विषयों के बारे में विस्तार से बताएंगी।
-
पौष्टिक आहार क्या है?
शो के पहले एपिसोड हम आपको इस बात की जानकारी देंगे कि आखिर पौष्टिक आहार होता क्या है? पौष्टिक आहार तैयार करने के लिए किन-किन खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए और उसका सेवन हमारे लिए ज़रूरी क्यों है।
-
सेहतमंद रहना क्यों है मुश्किल
आज के दौर में जब हर कोई काफी व्यस्त है, ऐसे में खुद की सेहत का ख्याल रखना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपकी इस मुश्किल को आसान बनाने के लिए, निधी आज के एपिसोड में आप सभी को कुछ सरल उपाय बताएंगी।
-
पौष्टिक तत्व क्या है
हर व्यक्ति के शरीर के लिए सही पोषण लेना बहुत ज़रूरी होता है। लेकिन हम अक्सर यह तय नहीं कर पाते कि हमारे शरीर को किस पोषक तत्व की ज़रूरत कितनी मात्रा में हैं। इस एपिसोड में न्यूट्रिशनिस्ट निधी हमें इसी विषय पर थोड़ी जानकारी देंगी।
-
सही पोषण का ज्ञान
क्या आप जानते हैं कि सही पोषण का असली मतलब क्या है? यदि नहीं, तो सुनिए यह एपिसोड जिसमें निधी आपको पोषण की सही मात्रा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगी।
-
आहार से जुड़े मिथक
एक संतुलित आहार या पौष्टिक आहार से जुड़े कई ऐसे मिथक है, जो लोग सदियों से मानते आ रहे हैं। लेकिन निधी का कहना है कि ये सभी मिथक सही नहीं है। इस एपिसोड में निधि आपको सेहत और सही आहार से जुड़े सभी मिथकों और उससे जुडी सच्चाई के बारे में विस्तार से बताएंगी।
-
ब्लड टेस्ट का महत्त्व
अक्सर लोग केवल बूढ़ापे में या फिर किसी बीमारी का शिकार होने के बाद ही ब्लड टेस्ट और फुल बॉडी चेकअप करवाते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। यदि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर ब्लड टेस्ट और बॉडी चेकअप करवाते रहना चाहिए। जानना चाहते हैं क्यों, तो सुनिए यह एपिसोड।
-
फ़ूड लेबल्स पढ़ने का महत्त्व
क्या आप जानते हैं किसी भी फ़ूड पैकेट के ऊपर लिखी चीज़ों को पढ़ने के बहुत सारे फायदे होते हैं। जानना चाहते हैं कैसे, तो सुनिए यह एपिसोड, जिसमे निधी आपको बताएंगी कि फ़ूड लेबल्स में कौनसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी होती हैं।
-
डाइटीशियन/ न्यूट्रिशनिस्ट का महत्त्व
इस एपिसोड में निधी आपको एक डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट की अहमियत के बारे में बताएंगी।
-
सुबह के नाश्ते का महत्त्व
हम सभी ने बहुत बार यह सुना है कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है। लेकिन इसका कारण शायद ही किसी को पता होगा। यदि आप भी इस बात का कारण जानना चाहते हैं, तो सुनिए यह एपिसोड, जिसमे निधी करेंगी इस विषय पर विस्तार से चर्चा।
chogalal Kirade
November 7, 2019 (22:13)
धियानसिगं किराडे
Ramu Kumar
December 28, 2019 (13:51)
ramukumar
Rakesh Jadhav
January 10, 2020 (13:14)
nice
Kumar Devashish
February 11, 2020 (21:30)
Next episode Please discuss about importants of vegetables and organic vegetables