बच्चों के लिए अगर कुछ सबसे बड़ा मनोरंजन है, तो वह हैं कहानियाँ। जंगल, परी या फिर जादू की अनेक ऐसी कहानियाँ हैं, जो बच्चों को लुभाती हैं। ऐसी ही कई कहानियों को हम हमारे इस खास शो ‘गुल्लक कहानियाँ की’ में लेकर आए हैं।
-
बुद्धिमान राजा
शो के पहले एपिसोड में सुनिए एक बुद्दिमान राजा की कहानी। यह राजा झूठे और धोखेबाज़ो को अच्छा सबक सिखाता है।
-
चालाक रमेश
शो के दूसरे एपिसोड में जो कहानी आप सुनने जा रहे हैं, उससे आपको यह सीख मिलती है कि अपना काम हमेशा ईमानदारी के साथ करना चाहिए। कभी भी चालाकी कर दूसरों का नुकसान करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
-
चमत्कारी घर
इस एपिसोड में सुनिए एक ऐसे चमत्कारी घर की कहानी, जहाँ जाने से सब लोग डरा करते थे। सबके मन में उस घर को लेकर यह डर क्यों था? जानने के लिए सुनिए यह कहानी।
-
दादाजी की सीख
'दादाजी की सीख' इस कहानी को सुनकर आप सभी बच्चों में उमंग, उत्साह, प्रेरणा और जोश का भाव जग उठेगा। यह कहानी सभी बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सीख देती हैं।
-
दयालु साधु और लालची सुमन
इस कहानी से सभी बच्चों को यह सीख मिलती है कि कभी भी किसी भले और नेक व्यक्ति का फायदा नहीं उठाना चाहिए। साथ ही, जाति या धर्म के नाम पर किसी के साथ भेद-भाव नहीं करना चाहिए।
-
जादुई परी
यह कहानी हर बच्चे को परियों की जादुई दुनिया मे ले जाएगी और उन्हें भी जादुई परियों से मिलने का मन करेगा.
-
जलपरी
इस कहानी से आपको यह सीख मिलती है कि जीवन मे खुश रहने के लिए धन या सम्पत्ति की नहीं, बल्कि संतुष्टि की आवश्यकता होती हैं।
-
खतरनाक शेरू
इस कहानी से आपको एक या दो नहीं, बल्कि तीन सीख मिलती है। हमारा दावा है कि जंगल के राजा शेर की यह कहानी सभी बच्चों को बहुत पसंद आएगी।
-
लालच बुरी बला है
इस कहानी से हमें दो सीख मिलती है। पहली यह कि लालच बुरी बला होती है और दूसरी यह कि दो लोगों की लड़ाई में हमेशा तीसरे का फ़ायदा होता है, इसलिए अनावश्यक लड़ाइयाँ ना करें।
-
लालची पहलवान
लालची पहलवान की इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हर किसी को अपने कर्म का फ़ल भुगतना ही पड़ता है.
-
लालची मिठाईवाला
जीवन में लालच करने से कभी भी किसी को कुछ हासिल नहीं होता है। इसलिए हमेशा पूरी ईमानदारी से अपना कर्म करते रहें और फल प्राप्त करें।
-
मेहनत का फल
आपके दादा-दादी और नाना-नानी ने आपको हमेशा कहा होगा कि मेहनत का फल बहुत मीठा होता है। बच्चों यह बात सच है। इसलिए हमेशा मेहनत करनी चाहिए क्योंकि मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन मिलता ज़रूर है। हमारी इस कहानी को सुनकर भी आपको यही सीख मिलती हैं।
-
पंडित और बकरी
यह कहानी सुनकर आप समझ जाएंगे कि जीवन में आत्मविश्वास होना ज़रूरी क्यों है और साथ ही अपने निर्णय पर भरोसा करना भी ज़रूरी क्यों है। तो आइये सुनते है 'पंडित और बकरी' की यह कहानी।
-
फेरीवाला
'फेरीवाले' की इस कहानी को सुनकर आपको यह सीख मिलती है कि जीवन में कभी भी किसी की भलाई करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। क्या पता किसी की भलाई करते-करते, किसी दिन आपका भी भला हो जाए।
-
राजू और जादुई दरवाज़ा
राजू और जादुई दरवाज़े की इस कहानी का मुख्य पात्र राजू, सभी बच्चों को इस बात की प्रेरणा देता है कि उन्हें जीवन भर ज़रूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए और कभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
-
राजा और व्यापारी
हमारी इस कहानी से आपको यह सीख मिलती है कि जीवन में कभी भी इतने लोभी ना बने कि आपके लालच के चलते किसी ओर को अपनी ज़िन्दगी से हाथ धोना पड़े। हर मनुष्य, जानवर आदि को जीने का पूरा अधिकार होता है। इसलिए अपने लालच या दुष्कर्मों से किसी के भी जीवन को नुकसान ना पहुँचाएं।
-
राजा की सफलता
इस एपिसोड में हम फिर एक बार एक राजा की कहानी लेकर आए हैं। यह राजा हमे सिखाते हैं कि हमे हमेशा अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि यदि हम अपने आप पर भरोसा नहीं करेंगे, तो जीवन में हमेशा सफलता पाने में अधूरे रह जाएंगे।
-
सच्चा भक्त
इस कहानी में जो हमारे सच्चे भक्त हैं, वो आपको यह समझाना चाहते हैं कि किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति में सच्ची निष्ठा, संयम और विश्वास होना बहुत ज़रूरी हैं।
-
समझदार रोहन
हमारे समझदार रोहन की यह कहानी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। पता हैं क्यों ? क्योंकि रोहन आप में से ही एक है और वह किस तरह अपने जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में समझदारी से काम लेता है, यहीं जाननेवाली बात है।
-
शेर और लोमड़ी
हमारी इस कहानी के दोनों पात्र, यानी शेर और लोमड़ी आपको यही समझाना चाहते हैं कि यदि आप चाहें तो जीवन में किसी भी समस्या का समाधान अपनी सूझ-बुझ और विवेक से ला सकते हैं।
User
November 17, 2019 (16:01)
sain Alam
sunil sharma
November 21, 2019 (12:08)
बच्चो के लिए अगर कुछ सबसे बड़ा मनोरंजन है तो वह है कहानी या जंगल परी या फिर जादू की अनेक ऐसी कहानी या
Shobharam सजिया
November 24, 2019 (21:33)
सजिया
User
December 11, 2019 (08:32)
sumit yadav
User
December 11, 2019 (08:33)
sumit yadav
User
December 11, 2019 (08:33)
6307755848
User
December 11, 2019 (08:33)
6307755848
Rihan Shah
December 13, 2019 (20:38)
hii
Punam Yadav
December 23, 2019 (00:38)
qoonam
S Kumar
January 20, 2020 (16:13)
kaam karna cheta hu
Sandeep Sokhal
March 6, 2020 (11:43)
सर् आपकी आवाज में जादू है, मेरा बेटा बहुत ध्यान से सभी कहानियां सुनता है।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Vinay Shendge
March 15, 2020 (01:06)
kahaani achchi hai.. malgudi days.. arabian nights.. Aesop’s fables bhi bachon ke liye achcha rahega..
Kalim Shaikh
April 19, 2020 (20:43)
islam ka koi book nhi hai ply koi book daliye
apke
chainl
ka fain hu..
…………. …………… …………… ……………… ….
boom mobile gaming GAMING
June 30, 2020 (02:26)
i luv u